सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

आज हम बात करेंगे , सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी की। ( Sabse jyada run banane wali mahila khiladi )

भारत में क्रिकेट बेहद ही प्रचलित खेल है। जितना पुरुष cricket प्रचलित है , उतना ही महिला क्रिकेट भी ।

आज हम बताने जा रहे हैं । महिला क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे अधिक रन किस महिला खिलाड़ी ने बनाए हैं

Table of Contents

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के नाम।

महिला वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान और खिलाड़ी मिताली राज ( Mitali Raj ) के नाम है।

मिताली राज ने अपने ODI करियर में 232 मैचों की 221 पारियों में 7805 रन बनाकर ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

जिसमे मिताली ने 7 शतक और 64 अर्धशतक बनाए हैं। हालांकि मिताली ने 8 जून 2022 को क्रिकेट से सन्यास ले लिया है।

पर इनका सबसे अधिक odi रन का रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।

मिताली राज को Lady Sachin Tendulkar के नाम से भी जाना जाता है।

दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर Charlotte Edwards ( चार्लोट एडवर्ड्स ) है।

Edwards ने 191 मैचों की 180 पारियों में 5992 रन बनाए हैं। जिसमे 9 शतक और 46 अर्धशतक बनाए हैं।

तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की खिलाड़ी Suzannah Wilson Bates है।

Bates ने 157 मैचों की 151 पारियों में 5589 रन बनाए हैं। जिसमे 13 शतक और 33 अर्धशतक शामिल है।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी (Most Runs In ODIs In Women’s Cricket)

खिलाड़ी मैच पारी रन
1. मिताली राज 232 221 7805
2. चार्लोट एडवर्ड्स 191 180 5992
3. Suzi Bates 157 151 5589
4. स्टेफनी टेलर 154 148 5519
5. बेलिंडा क्लार्क 118 114 4844
महिला ODI में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट।

वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर्स ( Most Century In Odi By Women Cricketers )

महिला क्रिकेट जगत में सर्वाधिक वनडे शतक वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी मेग लेनिंग के नाम है।

लेनिंग ने 103 मैचों की 102 पारियों में 15 शतक बनाए हैं। जो की वर्तमान में महिला क्रिकेट ODI में सबसे अधिक है।

दूसरे नंबर पर न्यूज़ीलैंड की सुजी बेट्स का नाम आता है। इन्होंने ने 151 पारियों में 13 शतक बनाए हैं।

तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की Tammy Beaumont है। Beaumont ने 100 पारियों में 9 शतक बनाए हैं।

ODI सबसे अधिक शतक लगाने वाले महिला खिलाड़ियों की सूची।

खिलाड़ी पारी शतक
1. Meg Laning 102 15
2. Suzie Bates 151 13
3. Tammy Beaumont 100 09
4. Charlotte Edwards 180 09
5. Nat Sciver-Brunt 89 08

T20 में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर्स (Most Runs in T20 By Women Cricketers)

महिला T20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के Suzie Bates के नाम है।

Suzie ने 149 पारियों में एक शतक और 27 अर्धशतक की मदद से 4118 रन बनाए है। जिसमे उनका औसत 30.05 और स्ट्राइक रेट 108.97 है।

दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की Meg Lanning हैं। इन्होंने टी20 के 121 पारियों में 3405 रन बनाए हैं।

तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की Stafanie Taylor है। इन्होंने ने टी20 के 114 पारियों में 3236 रन बनाए हैं।

T20 में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर्स की सूची।

खिलाड़ी पारी रन
1. Suzie Bates 149 4118
2. Meg Lanning 121 3405
3. Stafanie Taylor 114 3236
4. Harmanpreet kaur 143 3195
5. Sophie Devine 124 3107

T20 में सबसे अधिक शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी।

T20 में सबसे अधिक शतक तंजानिया की खिलाड़ी Fatuma Omari Kibasu के नाम हैं। इन्होंने ने अपने 44 पारियों में 3 शतक लगाए है।

इनके अलावा मेग लेनिंग , Deandra Dottin , Danielle Wyatt , Beth Mooney, ईशा ओझा , Hayley Metthews ,Rebecca Blake के नाम दो दो T20 शतक हैं।

T20 में सबसे अधिक शतक बनाने वाली महिला खिलाडियों की लिस्ट।

खिलाड़ी पारी शतक
Fatuma Omari Kibasu 44 03
Rebecca Blake 13 02
Esha Ojha 66 02
Beth Mooney 83 02
Hayley Matthews 88 02
Meg Lanning 121 02
Deandra Dottin 125 02
Danielle Wyatt 130 02

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी ।

महिला Test Cricket में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की Janette Brittin के नाम है।

इन्होंने ने 27 मैचों की 44 पारियों में 5 शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 1935 रन बनाए हैं।

दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की ही Charlotte Edwards हैं। इन्होंने ने 23 मैचों की 43 पारियों में 4 शतक और 9 अर्धशतक के मदद से 1676 रन बनाए हैं।

तीसरे नंबर पर भी इंग्लैंड की खिलाड़ी हैं। जिनका नाम Rachael Heyhoe-Flint है।

इन्होंने ने 22 मैचों की 38 पारियों में 3 शतक और 10 अर्धशतक के मदद से 1594 रन बनाए हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के लिस्ट ।

खिलाड़ी पारी रन
Janette Brittin 44 1935
Charlotte Edwards 43 1676
Rachael Heyhoe-Flint 38 1594
Debbie Hockley 29 1301
Carole Hodges 18 1164

Test में सबसे अधिक शतक बनाने वाली महिला खिलाड़ी।

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड की Janette Brittin के नाम हैं। 44 पारियों में 5 शतक बनाए हैं।

दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की ही खिलाड़ी Enid Bakewell हैं। इन्होंने 22 पारियों में 4 शतक बनाए हैं।

तीसरे नंबर पर भारत की संध्या अग्रवाल हैं। इन्होंने 23 पारियों में 4 शतक बनाए हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाली महिला खिलाड़ी के लिस्ट ।

खिलाड़ी पारी शतक
Janette Brittin 44 05
Enid Bakewell 22 04
संध्या अग्रवाल 23 04
Clair Taylor 27 04
Debbie Hockley 29 04
महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किसका है?

सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मिताली राज के नाम है।

विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कौन है?

2023 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए
11 पारियों में 765 रन

सबसे ज्यादा महिला T20 स्कोर क्या है?

लूसिया टेलर जो की अर्जेंटीना महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हैं , इन्होंने 84 गेंदों में 169 रन बनाए ।

Leave a Comment